तालीमी सेमीनार, मेधावी छात्रा को पचास हजार की स्कॉलरशिप

अम्बेडकरनगर। परवाज कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर के तत्वावधान में मंगलवार की शाम सकरावल, टांडा में तालीमी सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतिभा प्रोत्साहन को केंद्र में रखते हुए मेधावी छात्रा मरियम फातिमा को सौदागर मेमोरियल स्कालरशिप के तहत पचास हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। सेमीनार में क्षेत्र के शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
सेमीनार में टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आस्ट्रेलिया से आए सर्जन डॉ. मोहम्मद अतहर सौदागर ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता परवाज संस्था के निदेशक अफरोज आलम सौदागर ने की, जबकि संचालन डॉ. अशहर सौदागर ने किया। कार्यक्रम का आरंभ उम्मे हानी की तिलावते कुरआन से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button