
अम्बेडकर नगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अटल बिहारी वाजपेई के जीवनवृत्त पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न बूथों पर भी अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जन्म जयंती को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए उनके योगदान को याद किया।
संयुक्त रूप से हुआ प्रदर्शनी का उद्घाटन
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, संयोजक दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।









