तरनतारन लॉ कॉलेज छात्रा हत्याकांड: मां के खुलासे
तरनतारन (पंजाब)। तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उसकी मां हरजिंदर कौर ने कई चौंकाने वाले…
जोधपुर। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के पास से 7.50 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई है। बदमाशों ने किराए के कमरे में नोट छापने के लिए पूरी सेटअप तैयार कर रखा था। मंगलवार रात मंडोर कृषि उपज मंडी में पुलिस ने दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो नागौर के रहने वाले थे।
डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह गैंग काफी समय से सक्रिय था और पुलिस इस पर नजर रखे हुए थी। आरोपियों के पास नकली नोटों के अलावा कलर प्रिंटर, स्कैनर, कटर, कंप्यूटर सिस्टम जैसे उपकरण भी बरामद हुए हैं। इन आरोपियों ने अपने ठिकाने के रूप में मंडी में एक दुकान का चयन किया था, और उनकी योजना थी कि वे बड़े व्यापारियों को नकली नोट बेचकर उन्हें खपाने का प्रयास करें।
पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने 2 लाख रुपये के बदले में 10 लाख रुपये के 500-500 के जाली नोटों की डील फिक्स की थी। पुलिस अब पूछताछ कर रही है और इसके जरिए गैंग के अन्य सदस्य और इनके द्वारा खपाए गए नकली नोटों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
तरनतारन (पंजाब)। तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उसकी मां हरजिंदर कौर ने कई चौंकाने वाले…
सीएम योगी आदित्यनाथ का बाराबंकी में बड़ा बयान बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण पर बोले—कभी संभव नहीं कयामत के इंतज़ार को बताया भ्रम बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में…

