ज्वेलरी कंपनी की महिला कर्मचारी ने ढाई किलो सोना उड़ाया

महिला कर्मचारी ने 4 साल में ढाई किलो सोना उड़ाया

पति की मदद से गहने बेचकर खरीदी प्रॉपर्टी और कार

तय समय में गहने न लौटाने पर कंपनी ने दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ। गोमतीनगर में स्थित एक नामी ज्वेलरी कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने कंपनी से करीब ढाई किलो सोना चोरी कर लिया। यह खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने धनतेरस से ठीक पहले स्टॉक की जांच कराई, जिसमें करोड़ों रुपये के सोने और हीरे के गहने गायब मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पिछले चार सालों से धीरे-धीरे सोना चुरा रही थी।

सीसीटीवी फुटेज में पकड़ी गई चोरी

कंपनी मेसर्स हरसहाय मल श्यामलाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड की तहरीर के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव कोमल श्रीवास्तव सीसीटीवी कैमरों में कपड़ों में गहने छिपाकर ऑफिस से बाहर जाती दिखी। इसके बाद जब उससे पूछताछ हुई तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली।

पति के साथ मिलकर बेचे गहने

पूछताछ में कोमल ने बताया कि उसने अपने पति रितेश श्रीवास्तव की मदद से चोरी किए गए गहनों को अलग-अलग सोनारों को कम दामों पर बेचा। उस रकम से उसने प्रॉपर्टी, नई ज्वेलरी खरीदी और अपनी कार का लोन भी चुका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button