मुहर्रम से पहले अकबरपुर में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी

लोरपुर सहित मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री का मार्च

अम्बेडकरनगर। मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को अकबरपुर के लोरपुर समेत कई मुस्लिम बाहुल्य और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और पैरामिलिट्री बल ने फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च ताजिया जुलूस के पारंपरिक मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस वाहन भी टीम के साथ मौजूद रहे।

संवेदनशील मार्गों पर पैनी नजर

फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना रहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

लोगों ने किया पुलिस व्यवस्था का स्वागत

मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिया।

इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी से सामान्य माहौल बना रहा और लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखा गया।

जुलूस मार्गों का चिह्नांकन पूरा

इस मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और सीओ नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस मार्गों का चिह्नांकन कर लिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button