
- लखनऊ में सीएम योगी ने गमला चोरी पर जताई नाराजगी
- बोले- ढाई करोड़ की कार से लोग 45 रुपए के गमले चुरा रहे
- CCTV कैमरों से निगरानी की बात कही
Yogi Adityanath ने मंगलवार को Lucknow में गमले चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग महंगी कारों से आकर नगर निगम के गमले चुरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह “चोरी का नया मॉडल” बन गया है।
सीएम योगी भाजपा मेयर Sushma Kharkwal के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 413 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
‘CCTV में दिखते हैं गमला चोर’
मुख्यमंत्री ने कहा, “हम गमला लगाते हैं, तो कोई कार से आता है और गमला उठाकर ले जाता है। जितना कार का तेल लग रहा है, उतने में नया गमला खरीदा जा सकता है। अब हर जगह CCTV लगे हैं और हम सब देखते रहते हैं। पता चलता है कि ढाई करोड़ की कार से लोग 45 रुपए के गमले चुरा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि लोग चाहें तो गमले खरीदकर अपने घर में लगा सकते हैं। इससे उनका सम्मान भी बना रहेगा और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
‘फोटो चौराहे पर लगवाने का मन हुआ’
सीएम योगी ने कहा कि एक समय उनके मन में यह विचार भी आया था कि गमला चोरी करने वालों की तस्वीरें शहर के चौराहों पर लगवाई जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा खर्च किया जा रहा पैसा जनता का पैसा है और उसका सही उपयोग होना चाहिए।
वित्त मंत्री पर भी ली चुटकी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने Suresh Kumar Khanna पर हल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 बनाने के लिए खन्ना जी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “जब 80-85 साल की उम्र में खन्ना जी नारे लगा सकते हैं, तो बाकी लोग काम भी कर सकते हैं।” मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।









