शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी परिसर बैंक में करोड़ों रुपए का फ्रॉड

लखनऊ। शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित एक बैंक में करोड़ों रुपए के फ्रॉड का मामला सामने आया है। खाताधारकों ने पारा थाने में बैंक मित्र और अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। FIR में आरोप है कि फर्जी एफडी बनाई गई, पैसे हड़पने का प्रयास हुआ और सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

शनिवार को बैंक शाखा में कई ग्राहकों के खातों से लाखों रुपए गायब होने की खबर मिली। आक्रोशित खाताधारकों ने बैंक परिसर में हंगामा किया और विरोध स्वरूप बैंक का मुख्य शटर बंद कर दिया।

ग्राहक कुसुमा ने बताया कि उन्होंने बैंक मित्र शिवा राव के माध्यम से ₹2 लाख रुपए जमा किए थे। जब पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने पैसे निकालने बैंक पहुंचीं, तो उनके खाते का पूरा बैलेंस गायब था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुसुमा और अन्य महिला ग्राहकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस में बैंक कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *