
कृषि पर्यटन से आय बढ़ाने पर फोकस
कार्यशाला में बताया गया कि कृषि को पर्यटन से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। जैविक खेती, पारंपरिक कृषि पद्धतियां, ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय खानपान को पर्यटन अनुभव का हिस्सा बनाकर अतिरिक्त आय के अवसर तैयार किए जा सकते हैं।
फार्म स्टे मॉडल की प्रक्रिया पर जानकारी
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पर्यटन नीति 2022 के तहत फार्म स्टे पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता और लाभों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फार्म स्टे से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जिला प्रतिनिधि मनोज बिंद ने कहा कि कृषि पर्यटन ग्रामीण विकास का प्रभावी मॉडल है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को भी पहचान मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से इस योजना से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, विलेज कोऑर्डिनेटर महेंद्र गोंड सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने योजना को उपयोगी बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।









