गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर वसूली के आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

₹500 तक वसूली और पासबुक रोकने का आरोप, सिलेंडर आपूर्ति पर भी सवाल

अम्बेडकरनगर/आलापुर क्षेत्र में लोहरा स्थित कीर्तिमान ग्रामीण वितरक (इंडेन) गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी के नाम पर ₹500 तक की अवैध वसूली की जा रही है।

आरोप है कि पैसे न देने पर गैस सिलेंडर देने से मना किया जा रहा है और कई उपभोक्ताओं की गैस पासबुक भी रोक ली गई है। इससे ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं और बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर

उपभोक्ताओं के अनुसार गैस बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पहले से केवाईसी पूरा कराने वालों से भी अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

अभद्रता और धमकी के आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं से अभद्र भाषा में बात करते हैं। कई बार धमकी देने जैसी स्थिति भी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।

शिकायत प्रशासन तक पहुंची

मामले को लेकर शिकायतकर्ता पी.के. ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। शिकायत में एजेंसी पर कार्रवाई की अपील की गई है।उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी को भावभीनी विदाई

डॉ. तेजवीर सिंह ने समारोह में दी शुभकामनाएं

अम्बेडकरनगर पुलिस लाइन स्थित सभागार में सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी विनय कुमार मिश्रा को विदाई दी गई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button