गाजियाबाद एनकाउंटर: कैश वैन लूट के दो बदमाश ढेर

27 लाख लूटकांड का मास्टरमाइंड भी मारा गया

  • वेव सिटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
  • एक-एक लाख के इनामी समीर और जुबैर ढेर
  • पुलिसकर्मियों को लगी गोली, दो बदमाश फरार
  • 20 मिनट तक चली फायरिंग में 15 से ज्यादा राउंड फायर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कैश वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक जुबैर लूटकांड का मास्टरमाइंड था।

वेव सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। वहीं दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button