
व्यापर : घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड तीन प्रतिशत से अधिक उछल गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी करीब 6.2 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की गई।
MCX पर लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी मजबूत बने हुए हैं। MCX पर सोने का भाव 546 रुपये बढ़कर 1,52,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी 2,506 रुपये की तेजी के साथ 2,55,771 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
Delhi में 24 कैरेट सोना 1,52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,610 रुपये पर पहुंच गया। Mumbai और Kolkata में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,140 रुपये दर्ज किया गया। वहीं Chennai में सोने का भाव सबसे ऊंचे स्तर 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी का रेट 5,000 रुपये बढ़कर 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विशेषज्ञों के मुताबिक, निचले स्तर पर खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण बाजार में तेजी बनी हुई है। दूसरी ओर अमेरिका में बॉन्ड यील्ड ऊंचे स्तर पर बने रहने और बड़े देशों द्वारा गोल्ड रिजर्व बढ़ाने से भी सोने की मांग मजबूत हुई है।









