बिहार में जमुई के रेलवे ब्रिज पर मालगाड़ी डिरेल, ट्रेनों का संचालन प्रभावित

जमुई (बिहार)। बिहार के जमुई जिले में शनिवार रात सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर पलट गए और 5 डिब्बे बरुआ नदी में गिर गए

हादसा कहाँ और कब हुआ

पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह–झाझा रेलखंड पर, बरुआ नदी पर बने रेलवे ब्रिज संख्या 676 के पास रात लगभग 11:40 बजे यह हादसा हुआ।

ट्रेनों का संचालन प्रभावित

हादसे के बाद पटना से हावड़ा जाने वाली रेल रूट करीब 10 घंटे तक प्रभावित रही।

  • मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को 16 स्टेशनों पर रद्द किया गया।
  • 9 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।
  • पटना-देवघर (63210) पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द किया गया।
    इस हादसे से पूर्व 30 मिनट पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस इसी ट्रैक से गुजरी थी।

हादसे का विवरण

स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही मालगाड़ी पुल के पास पहुंची, पटरी अचानक उखड़ गई। तीन डिब्बे सीधे बरुआ नदी में गिर गए, दो पुल पर लटके रहे और बाकी डिब्बे पटरी से उतरकर एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अपलाइन की पटरी डाउन लाइन में समेट गई

रेलवे की कार्रवाई

रेलवे ने बोगियों को हटाने का काम तेज कर दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button