STF एनकाउंटर में इनामी बदमाश ढेर

गोरखपुर में मुठभेड़ के दौरान मारा गया बसपा नेता हत्याकांड का आरोपी, था 1 लाख का इनाम।

  • STF मुठभेड़ में बदमाश मारा गया
  • आरोपी पर था 1 लाख का इनाम
  • बसपा नेता हत्याकांड में था वांछित
  • 30 मिनट चली मुठभेड़
  • कई जिलों में दर्ज थे मुकदमे

गोरखपुर/आजमगढ़। गोरखपुर में यूपी STF ने बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू हत्याकांड के आरोपी इनामी बदमाश मुस्तफिजुल हसन को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात रामनगर करजहा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

करीब 30 मिनट चली मुठभेड़ में दोनों ओर से 15 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने के बाद घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफिजुल पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुस्तफिजुल पर चार साल पहले बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या का आरोप था। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। दिसंबर 2024 में गुजरात से गिरफ्तारी के बाद आजमगढ़ ले जाते समय वह महाराष्ट्र के अमरावती रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, मुस्तफिजुल के खिलाफ आजमगढ़, हरदोई और महाराष्ट्र के अमरावती में हत्या, लूट समेत 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button