
- जदूर दिवस पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- एनटीपीसी टांडा में हुआ कार्यक्रम
- श्रमिकों की भूमिका पर डीएम ने दिया जोर
अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की ओर से जन-जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सरगम सभागार, एनटीपीसी टांडा में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
श्रमिकों की भूमिका पर जोर
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि देश को विकसित बनाने में श्रमिकों की भूमिका अहम है। सरकार श्रमिकों के कल्याण, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है।उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने की बात भी कही।
2047 के लक्ष्य में श्रमिक अहम: सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में श्रमिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।साथ ही नए श्रम कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें समझने और अपनाने की जरूरत बताई।
योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त ने विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। इसमें कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मातृत्व एवं बालिका सहायता योजना समेत कई योजनाएं शामिल रहीं।श्रमिकों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। अटल आवासीय विद्यालय जैसी सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।









