एनटीपीसी टांडा में सरयू मेला 2026 का भव्य आगाज

अंबेडकरनगर | रामलीला मैदान में दो दिवसीय आयोजन, जनसहभागिता रही खास
टांडा। एनटीपीसी टांडा आवासीय परिसर स्थित रामलीला मैदान में गरिमा महिला मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय सरयू मेला 2026 का शुभारंभ 31 जनवरी को भव्य तरीके से हुआ। मेले का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक (टांडा) जयदेव परिदा और गरिमा महिला मंडल की अध्यक्ष संघमित्रा परिदा ने फीता काटकर किया। इसके बाद गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, केक कटिंग और गुब्बारे उड़ाकर मेले की औपचारिक शुरुआत की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की रही उपस्थिति
उद्घाटन अवसर पर एनटीपीसी टांडा के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। गरिमा महिला मंडल की उपाध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिससे मेले का माहौल उत्सवमय बना रहा।

सीएसआर के तहत सिलाई मशीनों का वितरण
मेले के उद्घाटन के बाद नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। इस कार्यक्रम में अन्य अतिथियों की भी उपस्थिति रही और इसे मेले का एक महत्वपूर्ण सामाजिक पक्ष माना गया।

खानपान, हस्तशिल्प और उपयोगी स्टॉल बने आकर्षण
मेले को आकर्षक बनाने के लिए गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं ने खानपान के अनेक स्टॉल लगाए। इसके साथ ही कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा घरेलू उपयोग की सामग्री और हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगाए गए। इनमें आभूषण, मोटर कंपनियां, कारपेट, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, बनारसी साड़ी, सुरक्षा विभाग, सीएसआर अनुभाग, चिकित्सालय, कपड़े और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के स्टॉल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button