हिमाचल में नदियों के किनारे सेल्फी का बढ़ता क्रेज

ब्यास समेत नदियों के किनारे लापरवाही से बढ़ रहा खतरा, प्रशासन की चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे पर्यटक

हिमाचल प्रदेश में ब्यास समेत विभिन्न नदियों के किनारे पर्यटकों की लापरवाही लगातार चिंता का कारण बन रही है। टूरिस्ट सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए नदी के बेहद करीब पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पर्यटक खतरे को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बोर्डों की ओर से लगाए गए चेतावनी संकेतों के बावजूद लोग नदी में न उतरने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील को अनदेखा कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी पर्यटकों को बार-बार सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन रोमांच और सेल्फी के चक्कर में कई लोग जोखिम उठाते दिख रहे हैं।

मानसून सीजन के चलते प्रदेश में पावर प्रोजेक्ट्स के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश के कारण डैम में जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए फ्लशिंग की प्रक्रिया भी की जा रही है। ऐसे में अचानक पानी छोड़े जाने पर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे नदी किनारे मौजूद लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button