कड़ी धूप और पछुआ हवा ने बढ़ाई गर्मी की मार

  • तेज धूप और पछुआ हवाओं ने जनजीवन को किया प्रभावित
  • बाजारों, सड़कों और चौराहों पर पसरा सन्नाटा, लोग घरों में कैद
  • अकबरपुर, टांडा, आलापुर और जलालपुर में भीड़ बेहद कम

अंबेंडकरनगर। जिले में रविवार को गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर रहा। सुबह से ही तेज धूप और पछुआ हवाओं ने मौसम को झुलसा दिया। दिन चढ़ने के साथ ही लू जैसी स्थिति बनने लगी। दोपहर में चिलचिलाती धूप और उमस ने आमजनजीवन को प्रभावित कर दिया। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे।
सुबह 8 बजे से ही सूर्य की तपिश ने तेज होती गर्मी की आहट दे दी थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे तापमान भी तेजी से बढ़ा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी की यह तीव्रता खासकर शहरी क्षेत्रों में अधिक महसूस की गई, जहां पक्की सड़कों और कंक्रीट भवनों की गर्मी से वातावरण और भी ज्यादा तप रहा था।
जिले के अकबरपुर, टांडा, आलापुर और जलालपुर जैसे कस्बों के प्रमुख चौराहों और बाजारों में आम दिनों के मुकाबले भीड़ नगण्य रही। अकबरपुर के पटेल नगर, स्टेशन रोड, शहजादपुर, टांडा के चौक बाजार, बस स्टेशन रोड पर दिन के समय ग्राहक न के बराबर नजर आए। गर्मी और धूप की मार ने दुकानदारों की बिक्री पर भी असर डाला।
बस अड्डा, तहसील परिसर, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी की वजह से आम जनों की मौजूदगी काफी कम रही। दोपहर के वक्त मुख्य मार्गों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों के भीतर ही रहना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। तेज धूप और पछुआ हवाओं का प्रभाव खेतों और नर्सरी पर भी दिखाई दे रहा है।

Related Posts

अंबेडकरनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी हाउस अरेस्ट

अंबेडकरनगर। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी को सोमवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
विकासखंड टांडा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, ग्रामीण आवास प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश…

Continue reading