राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

FIR दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर लखनऊ बेंच करेगी सुनवाई

  • FIR दर्ज कराने की मांग पर सुनवाई
  • CBI और ED समेत कई एजेंसियों को नोटिस
  • कोर्ट ने मांगी जांच की प्रगति रिपोर्ट

लखनऊ। राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी।

यह मामला रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका से जुड़ा है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सभी पक्षों को निर्देश दिया था कि वे अगली तारीख तक अपने-अपने जवाब और जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करें।

CBI और ED समेत कई विभागों को नोटिस

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले में CBI और Enforcement Directorate (ED) समेत केंद्र सरकार के कई विभागों को नोटिस जारी किया था।

कोर्ट ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय से भी जवाब मांगा है। सभी संबंधित एजेंसियों को 8 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे।

याचिकाकर्ता की शिकायत पर अदालत ने जांच एजेंसियों से मामले की जांच कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button