कानपुर में गर्मी का कहर

43°C तापमान के बीच पनकी नहर में बच्चों ने लगाई डुबकी

  • कानपुर में भीषण गर्मी और लू का असर
  • 43 डिग्री तापमान से लोग बेहाल
  • पनकी नहर में बच्चों ने लगाई डुबकी
  • गर्मी से राहत पाने नहर किनारे पहुंचे लोग

कानपुर। कानपुर  में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच बच्चों ने राहत पाने के लिए पनकी नहर का सहारा लिया।

रविवार को बड़ी संख्या में बच्चे पनकी नहर में नहाते और डुबकी लगाते नजर आए। तेज गर्मी के बीच बच्चे घंटों पानी में मस्ती करते रहे। वहीं आसपास के लोग भी गर्मी से राहत पाने के लिए नहर किनारे पहुंचते दिखाई दिए।

मौसम विभाग और सीएसए वेदर स्टेशन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से सावधान रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button