
Himanta Biswa Sarma लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष J. P. Nadda ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया।
हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 82 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस जीत को उत्तर-पूर्व में भाजपा की मजबूत पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में Narendra Modi, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और NDA के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी इसे पूर्वोत्तर की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण मान रही है।
असम भाजपा अध्यक्ष Dilip Saikia ने कहा कि सरकार बनाने का दावा जल्द राज्यपाल के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सैकिया ने कहा कि पीएम मोदी की मौजूदगी में हिमंता 102 विधायकों के समर्थन के साथ शपथ लेंगे।









