- बाबिल खान के विवादित वीडियो पर बॉलीवुड में मचा हंगामा
- सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया बाबिल का समर्थन
- अनन्या पांडे ने बाबिल को भेजा प्यार और सपोर्ट
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख कलाकारों का नाम लेते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस वीडियो में बाबिल को इमोशनल ब्रेकडाउन के दौरान रोते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उन्होंने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर जैसे कलाकारों का जिक्र किया। हालांकि, यह वीडियो अब बाबिल के अकाउंट से हटा लिया गया है और उनका अकाउंट भी बंद कर दिया गया है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया बाबिल का समर्थन
इस मामले पर बॉलीवुड के कुछ सितारे बाबिल का समर्थन कर रहे हैं। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबिल के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बाबिल लिखते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धांत ने लिखा, “मुझे इतिहास लिखना है किताब नहीं,” और इसके साथ ही एक अन्य स्टोरी में उन्होंने कहा, “हमने नफरत को पसंद करना शुरू कर दिया है और प्यार से नफरत करने लगे हैं। क्या वाकई हम इतनी दूर आ गए हैं?” सिद्धांत ने मीडिया और गॉसिप कॉलम्स से आग्रह किया कि वे अब इस मुद्दे को बढ़ाना बंद करें।अनन्या पांडे और हर्षवर्धन राणे
अनन्या पांडे और हर्षवर्धन राणे का समर्थन
अनन्या पांडे ने भी बाबिल को समर्थन देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार और अच्छी ऊर्जा, बाबिल। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।” वहीं, हर्षवर्धन राणे ने बाबिल को सलाह दी कि वह अपनी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करें और शराब और पार्टी से दूर रहें, ताकि वह अपनी फिल्मी विरासत को आगे बढ़ा सकें।








