कैसे क्रिकेट की वापसी से एशियाई खेलों में नया रोमांच आएगा?

  • एशियाई खेलों में क्रिकेट की वापसी: OCA का ऐतिहासिक फैसला
  • क्रिकेट का एशियाई खेलों में चौथा आगमन
  • 2026 एशियाई खेलों में क्रिकेट का रोमांच

नई दिल्ली।  28 अप्रैल को ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की 41वीं वार्षिक बैठक बैंकॉक, थाईलैंड में हुई, जहां एशियाई खेल 2026 के कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल करने का फैसला लिया गया। OCA ने इस बात की पुष्टि की कि एशियाई खेलों में क्रिकेट और मिक्स मार्शल आर्ट (MMA) को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है।

2026 एशियाई खेल- एक नई शुरुआत- 2026 के एशियाई खेल जापान के ऐची और नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होंगे, जिसमें लगभग 15,000 एथलीट हिस्सा लेंगे। OCA के इस निर्णय से क्रिकेट के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि यह खेल चौथी बार एशियाई खेलों का हिस्सा बनेगा।

एशियाई खेलों में क्रिकेट की यात्रा- क्रिकेट की शुरुआत 2010 में ग्वांगझू एशियाई खेलों से हुई थी। इसके बाद 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में इसकी वापसी हुई, हालांकि इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था। 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों से क्रिकेट को हटा दिया गया था, लेकिन 2023 के हांगझोऊ खेलों में इसकी वापसी हुई। इस बार सभी क्रिकेट मैचों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा मान्यता प्राप्त थी, और भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों श्रेणियों में गोल्ड मेडल जीते।

2026 में भारत की उम्मीदें और ओलिंपिक की वापसी- 2026 में क्रिकेट के आयोजन का मुख्य केंद्र ऐची होगा, जहां खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा रोमांचक होगी। वहीं, 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में क्रिकेट के खेल की वापसी होने वाली है, जो कि पेरिस 1900 के बाद पहली बार होगा।

Back to top button