
- अखिलेश यादव ने मेदांता अस्पताल में किया दौरा
- भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से की मुलाकात
- इलाज कर रहे डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य जानकारी
- पुतला दहन के दौरान झुलस गई थीं विधायक
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav मंगलवार को अचानक Medanta Hospital पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती भाजपा विधायक Anupama Jaiswal से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अखिलेश यादव ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, जिस पर विधायक मुस्कराईं।
अखिलेश यादव ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से भी बातचीत कर इलाज की स्थिति जानी। मुलाकात के बाद उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने एक शेर भी लिखा—
“उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।”
कैसे घायल हुईं विधायक?
बहराइच से भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल 25 अप्रैल को नारी वंदन अधिनियम को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं। इसी दौरान पुतला दहन के दौरान वे झुलस गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहले भी दी थी प्रतिक्रिया
घटना के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था—
“आग लगाने वाले सावधान रहें, घायल महिला की इलाज की व्यवस्था की जाए।”
अखिलेश यादव का बयान
अस्पताल दौरे के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय संबंध उससे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द और भाईचारा बना रहना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, “हम नहीं चाहते कि समाज में आग लगे, हम चाहते हैं कि शांति और सद्भाव का माहौल रहे। यही हमारी सकारात्मक राजनीति की परंपरा रही है।”









