कानपुर IIT में पीएचडी छात्र ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान

ईश्वर राम ने मंगलवार दोपहर आत्महत्या की

मैनेजमेंट ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मानसिक तनाव और एंग्जाइटी की समस्या बताई जा रही

कानपुर: कानपुर IIT के एक पीएचडी छात्र ने मंगलवार दोपहर कॉलेज की 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मैनेजमेंट ने उन्हें तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छात्र के साथी शव को पोस्टमॉर्टम हाउस लेकर पहुंचे। मृतक की पहचान ईश्वर राम के रूप में हुई, जो अर्थ साइंस विभाग में पीएचडी कर रहे थे।

ईश्वर राम राजस्थान के चूरू जिले के निवासी थे। उनके पिता का नाम राम प्रताप ईश्वर है। छात्र अपनी पत्नी मंजू और 3 साल की बेटी के साथ कॉलेज परिसर में रहते थे। वह IIT की AA-21, न्यू एसबीआरए बिल्डिंग में निवासरत थे।

स्थानीय लोगों और परिचितों के अनुसार, ईश्वर लंबे समय से एंग्जाइटी और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पोस्टमॉर्टम और रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button