NCERT की किताब में बदली गई कांस्य नर्तकी की तस्वीर

मोहनजोदड़ो की मशहूर मूर्ति का धड़ ढंका, इतिहासकारों ने बताया सेंसरशिप

नई दिल्ली। मोहनजोदड़ो की खुदाई में मिली कांस्य नर्तकी की प्रसिद्ध मूर्ति को लेकर नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि NCERT की कक्षा 9 की नई किताब ‘मधुरिमा’ में इस मूर्ति की तस्वीर को बदले हुए रूप में प्रकाशित किया गया है। तस्वीर में मूर्ति के कंधे से नीचे के हिस्से को ढंक दिया गया है और उसका रंग भी बदल दिया गया है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीर किताब के पहले अध्याय ‘हिस्ट्री ऑफ आर्ट्स’ में दी गई है। जबकि मूल कांस्य मूर्ति में धड़ का हिस्सा खुला दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि पिछले 25 वर्षों से इस मूर्ति की तस्वीर शैक्षणिक पुस्तकों में उसके मूल स्वरूप में ही प्रकाशित होती रही है और पहले कभी इसमें बदलाव नहीं किया गया था।

यह किताब NCERT की नई आर्ट्स एजुकेशन सीरीज का हिस्सा है, जिसे नई शिक्षा नीति (NEP) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के तहत तैयार किया गया है। अब तक कक्षा 1 से 9 तक की किताबें जारी की जा चुकी हैं।

मामले पर इतिहासकार मिशेल डैनिनो ने तस्वीर में किए गए बदलाव को छात्रों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि मूर्ति के पूरे धड़ को ढंकना एक तरह की सेंसरशिप है। इससे छात्रों के सामने ऐसी प्रतिमा पेश की गई है, जो वास्तविक रूप में कहीं मौजूद नहीं है।

डैनिनो ने सवाल उठाया कि क्या अब छात्रों को नेशनल म्यूजियम में रखी मूल प्रतिमा और अन्य अर्धनग्न या नग्न ऐतिहासिक मूर्तियां देखने से भी रोका जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button