शिक्षा और ग्रामीण विकास को लेकर उठाए महत्वपूर्ण सुझाव

वाराणसी। बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में आयोजित काशी संवाद कार्यक्रम में शहर और देश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य वक्ता रहे।

अवनीश अवस्थी ने कहा कि काशी ने पिछले कुछ वर्षों में अद्भुत परिवर्तन देखा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को इस बदलाव का प्रमुख आधार बताया। अवस्थी ने स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और लर्निंग आउटकम बढ़ाना प्राथमिक आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की देरी पर चिंता जताई और बल वाटिका जैसी पहल का उल्लेख किया, जो बच्चों को जल्दी स्कूल पहुँचाने में मदद कर रही है।

अवनीश अवस्थी ने पर्यावरण और ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य बायो गैस उत्पादन में पहले स्थान, पीएम सोलर मिशन में चौथे स्थान पर है और क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में IIT बीएचयू और IIT कानपुर एक्सीलेंस सेंटर अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button