हरदोई में डीजे बंद करने पर दूल्हे के जीजा ने की हत्या

हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में रात बारह बजे बारात की खुशियां मातम में बदल गईं, जब डीजे बंद करने पर दूल्हे के जीजा ने डीजे संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

गुरुवार देर रात लखनऊ काकोरी से नेवादा विजय गांव आई बारात में ढोल-नगाड़ों के बीच धूमधाम से स्वागत हो रहा था। रात 11 बजे डीजे संचालक ने सरकारी आदेश के चलते म्यूजिक बंद कर दिया। द्वारपूजा तक कार्यक्रम शांतिपूर्वक चला, लेकिन इसी दौरान आधी रात करीब 12 बजे दूल्हे का जीजा आकाश गौतम और उसका बड़ा भाई अभिषेक गौतम जगुआर कार से मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नशे में थे और डीजे फ्लोर पर जाकर म्यूजिक दोबारा बजाने की जिद करने लगे। डीजे संचालक द्वारा आदेश का हवाला देते हुए मना करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे।

स्थिति बिगड़ने पर डीजे चला रहे युवक ने अपने मालिक पुत्तीलाल (45) और उनके बेटे अमित को बुलाया। पुत्तीलाल ने भी साफ कहा कि नियमों के कारण डीजे नहीं चलाया जा सकता। इसी पर आरोपी जीजा भड़क गया और अपने भाई से बोला— “असलहा निकालो, गोली मारो… वकीलों से निपटा दूंगा”

इसके बाद आकाश ने खुद पिस्टल निकालकर पुत्तीलाल पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी। फायरिंग से बारात में भगदड़ मच गई। घायल पुत्तीलाल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *