कानपुर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर किया सर्जिकल ब्लेड हमला

कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र के भदौरिया चौराहा इलाके में बुधवार देर शाम एक युवक ने 24 वर्षीय युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के चेहरे और कलाई पर 13 वार किए। युवती दर्द से कराहने लगी, जिससे मोहल्ले के लोग दौड़े और आरोपी को पकड़ कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवती को घरवालों ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि नौ दिन बाद, 7 फरवरी को युवती की शादी तय है। घटना के बाद गुस्साए परिवार और मोहल्ले के लोगों ने थाने में हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गोलू पिछले दो साल से युवती के घर के पास एल्युमिनियम कारखाने में काम करता था और अक्सर घर आने-जाने का सिलसिला था। घटना के दिन गोलू नशे में था और उसने रेस्टोरेंट में खाना खाने का बहाना बनाकर युवती को अपने साथ बुलाया। युवती ने मना किया तो गोलू ने हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button