मलिहाबाद में संदिग्ध हालत में युवक की मौत- ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

  • चौधराना गांव में युवक की संदिग्ध मौत
  • मृतक की पहचान वसीम (25) के रूप में
  • पत्नी और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप

मलिहाबाद। चौधराना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए साजिशन हत्या बताया है।

अफेयर को लेकर विवाद, पत्नी और उसके भाइयों पर आरोप

मृतक की मां सायरा ने आरोप लगाया कि वसीम की पत्नी शबाना का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद शबाना ने अपने भाइयों को बुला लिया। सायरा का दावा है कि शबाना और उसके भाइयों ने मिलकर वसीम की पिटाई की थी, जिसकी सूचना थाने को भी दी गई थी।

सुबह मिला शव, मां ने कहा- ‘ये आत्महत्या नहीं हत्या है’

शुक्रवार सुबह वसीम का शव पंखे से लटका मिला। मां सायरा का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। वसीम जरदोजी का काम करता था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।

ये भी पढ़ें-लखनऊ में सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

Back to top button