लखनऊ में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक अलर्ट

लखनऊ। लखनऊ में 1 अप्रैल को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच को लेकर पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। मैच के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा, जिससे आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए पहले से अलर्ट जारी किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहीद पथ पर मैच के दौरान भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों के साथ-साथ ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यहां तक कि सर्विस रोड पर भी ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे।

स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्गों पर केवल सिटी बसों को चलने की अनुमति होगी, लेकिन हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच इनके रुकने पर रोक रहेगी। बसों को सड़क के दाईं ओर चलने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑटो, ई-रिक्शा और कैब के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को अहिमामऊ से डायवर्ट किया जाएगा। सवारी उतारने के लिए PHQ, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थायी पिक-ड्रॉप प्वाइंट बनाए गए हैं।

सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल के पास सवारी उतार सकेंगे, जबकि अहिमामऊ से 500 मीटर के दायरे में पिक-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था:
मैच देखने आने वाले पासधारकों को HCL और वाटर टैंक तिराहा होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाना होगा। जिनके पास पास नहीं है, वे प्लासियो मॉल में वाहन पार्क कर सकेंगे। दोपहिया वाहनों के लिए प्लासियो मॉल के पीछे अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button