
- पत्नी के साथ मामा का अवैध संबंध हत्या का मुख्य कारण
- पुलिस ने 22 सितंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
- भांजे का मोबाइल और गमछा बरामद, मामले की जांच जारी
लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के छतौनी कस्बा में 18 सितंबर की रात भयावह घटना घटी। रामफेर (भांजा) की हत्या उसके मामा बसंत लाल और पत्नी मीरा के साथ मिलकर की गई। हत्या के बाद शव को नाले में फेंककर हादसा दिखाने का प्रयास किया गया।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी मीरा का रायबरेली जिले के बछरावां का रहने वाले बसंत लाल से अवैध संबंध था। पत्नी और मामा ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।
जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को रामफेर को इंदिरा नहर बुलाकर शराब पिलाई गई। इसके बाद बसंत लाल और उसका साथी करदहा गांव निवासी केतार बेड़िया ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को नाले में फेंककर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने 22 सितंबर को मामा बसंत लाल, उसका साथी और मृतक की पत्नी मीरा को गिरफ्तार कर लिया। बसंत लाल ने पूछताछ में बताया कि भांजे का मोबाइल रास्ते में झाड़ियों में फेंक दिया गया, गमछा भी थोड़ी दूरी पर फेंका गया। पुलिस मोबाइल बरामद करने की कोशिश कर रही है।
जांच में यह भी पता चला कि बसंत लाल और केतार तीन साल से परिचित हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।









