
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंगाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। दिव्येंदु ने आगे कहा कि एक मां की गोद सूनी हुई है और हम उनको निराश नहीं करेंगे। नई सरकार बनते ही इस मामले में उचित न्याय किया जाएगा।









