सोशल मीडिया पर बैन! मावरा होकेन के खिलाफ भारत ने उठाया बड़ा कदम

  • मावरा होकेन के विवादित बयान से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हलचल
  • सनम तेरी कसम से हटाई गईं मावरा होकेन, क्या है इसके पीछे की वजह?
  • पाकिस्तानी सेलेब्स के भारत विरोधी बयान: क्या मावरा को भुगतना पड़ा नुकसान?

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव ने अब मनोरंजन जगत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को उनके विवादित बयान भारी पड़ गए हैं। भारत के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद अब मावरा को ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स जैसे जियो सावन और स्पॉटिफाई ने करारा झटका देते हुए फिल्म के पोस्टर से हटा दिया है।

पोस्टर से हटाई गईं मावरा, सिर्फ हर्षवर्धन राणे की मौजूदगी
पिछले सप्ताह 7 मई को भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद से पाकिस्तानी सेलेब्स सोशल मीडिया पर भारत विरोधी बयानबाजी में जुट गए। इस दौरान मावरा होकेन ने भी बेतुके और विवादित बयान दिए, जिससे नाराज भारतीय यूज़र्स और इंडस्ट्री ने उन पर कड़ा रुख अपनाया।

अब जियो सावन और स्पॉटिफाई जैसे लोकप्रिय म्यूजिक ऐप्स पर ‘सनम तेरी कसम’ के गाने सर्च करने पर केवल अभिनेता हर्षवर्धन राणे की झलक देखने को मिल रही है। मावरा की तस्वीरों को हटाकर पोस्टर को नया रूप दे दिया गया है।

मेकर्स और हर्षवर्धन राणे ने लिया स्पष्ट रुख
फिल्म के निर्माताओं ने मावरा के बयानों की तीखी आलोचना करते हुए साफ कर दिया है कि उन्हें मूवी के संभावित सीक्वल में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने मावरा की सोशल मीडिया गतिविधियों को ‘पीआर स्टंट’ करार दिया है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading