मिशन इम्पॉसिबल 8 की लंदन स्क्रीनिंग में शामिल हुईं भारतीय एक्ट्रेसेस

  • मिशन इम्पॉसिबल 8 की लंदन में खास स्क्रीनिंग
  • अवनीत कौर और जन्नत जुबैर ने किया शिरकत
  • टॉम क्रूज़ ने ड्रेस संभालने में की अभिनेत्रियों की मदद

नई दिल्ली। हॉलीवुड की सुपरहिट स्पाई-थ्रिलर सीरीज़ ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की आखिरी फिल्म Mission: Impossible – Final Reckoning की लंदन में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की दो युवा भारतीय अभिनेत्रियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को भारत में 17 मई और अमेरिका-कनाडा में 23 मई को रिलीज़ किया जाएगा।

अवनीत कौर की शानदार एंट्री और टॉम क्रूज़ के साथ मुलाकात
टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर इस ग्लैमरस इवेंट में शामिल हुईं और इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। अवनीत ने टॉम क्रूज़ के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “टॉम क्रूज आप सचमुच के जेंटलमैन हो। आप हर बार मुझे कुछ ना कुछ सिखाते हो।”
उन्होंने यह भी बताया कि टॉम ने उनकी लॉन्ग ड्रेस की वजह से घास पर चलने में मदद की, जिससे सभी फैन्स का दिल जीत लिया।

जन्नत जुबैर की भी मौजूदगी, टॉम ने की मदद
अवनीत के साथ उनकी दोस्त और अभिनेत्री जन्नत जुबैर भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं। जन्नत ने भी टॉम क्रूज़ के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमें वे उन्हें घास पर चलने में मदद करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह फिल्म के बैनर के सामने पोज करती दिखाई दीं।

पहले भी सेट पर जा चुकी हैं अवनीत
गौरतलब है कि अवनीत कौर इससे पहले मिशन इम्पॉसिबल के सेट पर भी विजिट कर चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उन्हें शूटिंग सेट पर जाने का अवसर मिला था, जिसे उन्होंने ‘लाइफटाइम एक्सपीरियंस’ बताया।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading