लखनऊ में इंडिगो डायवर्ट बस हादसा: यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

लखनऊ। चेन्नई से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट की गई थी। एयरलाइन ने बाद में उड़ान को रद्द कर दिया और यात्रियों को दो बसों के जरिये वाराणसी भेजने की व्यवस्था की। लेकिन 30 दिसंबर की सुबह वह बस लखनऊ से निकलते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यात्रियों का आरोप है कि बस चालक नशे में थे और घने कोहरे के बावजूद तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। यात्रियों ने कई बार धीमी गति से चलने की अपील की, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। सबसे बड़ी चिंता यह रही कि हादसे के दौरान इंडिगो का कोई प्रतिनिधि मौके पर मौजूद नहीं था।

बस हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। कड़ाके की ठंड में यात्री घंटों सड़क पर फंसे रहे। इसके बाद 100 से अधिक यात्रियों को उनके सामान के साथ दूसरी बस में ठूंस दिया गया, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाई झेलनी पड़ी।

इस घटना ने एयरलाइन प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button