अंबेडकर नगर में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की पड़ताल

अंबेडकर नगर। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रदेश स्तर से लेकर जिले तक संगठन की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय सोमवार की देर रात दो दिवसीय प्रवास पर जिले पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने टांडा और हंसवर मंडलों की समीक्षा करने के बाद जिला कार्यालय अटल भवन में विस्तृत बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की।

मतदाता पुनरीक्षण में बीएलओ संग तालमेल पर जोर

समीक्षा बैठक में संजय राय ने कहा कि निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ बीएलओ के सहयोग से घर-घर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं की सूची अभी से तैयार की जाए, ताकि उनका नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।

अवैध मतदाताओं को सूची से हटाने की कार्यवाही जारी

राय ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मूल के लोगों ने अवैध रूप से मतदाता सूची में नाम जोड़ लिए थे। आयोग की टीमें अब ऐसे नामों को हटाने की कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की संसाधनों पर देश के नागरिकों का अधिकार है, इसलिए घुसपैठियों को बाहर करने की प्रक्रिया में केंद्र और प्रदेश सरकारें तेजी से काम कर रही हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकारों की नीतियों पर चर्चा

संजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कई निर्णायक कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी पराजय के बाद विपक्षी दल कभी ईवीएम, कभी वोट चोरी और कभी एसआईआर का मुद्दा उठाकर जनादेश का अपमान करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button