चलती बस से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के Firozabad में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल के किशोर की जान चली गई। चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालकर देख रहे किशोर की गर्दन सड़क किनारे निकले टिनशेड से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा बुधवार को रामगढ़ क्षेत्र के Aakashvani Road पर हुआ, जहां एक बारात लेकर जा रही बस संकरे रास्ते से गुजर रही थी।

खिड़की से झांकना बना जानलेवा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अलीगढ़ के रहने वाले 15 वर्षीय मोहम्मद कैफ बस की खिड़की से बाहर झांक रहा था। इसी दौरान बस सड़क किनारे बने एक चिकन शॉप के बाहर निकले टिनशेड के बेहद करीब से गुजरी।

टिनशेड से टकराने पर उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई और वह बस में ही गिर पड़ा। हादसा इतना भयावह था कि बस के अंदर और बाहर खून फैल गया। किशोर ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया।

शॉर्टकट बना हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, बस अलीगढ़ से बारात लेकर फिरोजाबाद आई थी और रामगढ़ क्षेत्र स्थित मुबीन पैलेस जा रही थी। बस चालक ने पहले संकरे रास्ते से जाने से मना किया था, लेकिन बरातियों के कहने पर उसने बंबा बाइपास और आकाशवाणी रोड का रास्ता पकड़ लिया।

यह रास्ता काफी तंग था और कई जगह बस निकालने में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button