मुरादाबाद में न्यायिक कर्मी की फंदे से आत्महत्या

ठाकुरद्वारा कोर्ट में तैनात क्लर्क ने की आत्महत्या

पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में था लंबित

शादी के सवा महीने बाद ही पत्नी चली गई थी मायके

कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला शव

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के करनावाला खास गांव में JM कोर्ट में तैनात न्यायिक कर्मी मोहित कुमार (28) ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहित की शादी सवा साल पहले अनीता से हुई थी, लेकिन शादी के महज सवा महीने बाद ही पत्नी मायके चली गई थी और दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित था।

घटना की जानकारी परिजन सुबह मोहित के कमरे में गए, जहां उनका शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहित के परिवार में मां कुसुम देवी, बड़ा भाई सोहित और बड़ी बहन पूजा हैं। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला व्यक्तिगत और पारिवारिक विवाद से जुड़ा दिख रहा है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *