कानपुर में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

परिवार ने भागकर बचाई जान

  • विश्व बैंक बर्रा इलाके में देर रात लगी आग
  • दो मंजिल तक फैल गईं आग की लपटें
  • चार दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

कानपुर। कानपुर के विश्व बैंक बर्रा क्षेत्र में गुरुवार रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान की दो मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। हालांकि अधिवक्ता, उनकी शिक्षिका पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ई-स्कूटी में आग लगने की आशंका

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के अनुसार, शुरुआती जांच में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में धमाके के साथ आग लगने की आशंका सामने आई है। इसके बाद आग पार्किंग में खड़ी सफारी कार, बुलेट बाइक और अन्य सामान तक फैल गई।

सोने के दौरान लगी आग

परिवार के सदस्य सुधांशु सचान ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे भोजन के बाद सभी लोग तीसरी मंजिल पर सोने चले गए थे। इसी दौरान नीचे पार्किंग में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button