कानपुर होटल में प्रेमी जोड़े की मौत, जहरीला पदार्थ खाने का शक

दो बच्चों की मां ने शादीशुदा प्रेमी संग दी जान, होटल के कमरे में मिले दोनों के शव

  • कलक्टरगंज होटल में मिला दोनों का शव
  • महिला दो बच्चों की मां थी
  • दोनों दोपहर में होटल पहुंचे थे
  • कमरे से चीखने की आवाज आई

कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में शनिवार को एक महिला और उसके शादीशुदा प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों दोपहर करीब 12:30 बजे सूर्या होटल पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे कमरे से चीखने की आवाजें सुनाई दीं। होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए।

कमरे में युवक बेड पर बेसुध पड़ा था, जबकि महिला पास में लेटी हुई थी और चिल्ला रही थी। होटल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को उर्सला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दोनों को रिसेप्शन से कमरे की ओर जाते हुए देखा गया है।

मृतका की पहचान शिवांगी तिवारी (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवांगी की शादी 15 साल पहले उन्नाव निवासी धीरू तिवारी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 13 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह शिवांगी सहेली की मां को अस्पताल देखने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button