संजय कपूर की श्रद्धांजलि सभा में करिश्मा कपूर भावुक

  • रिश्तों को अहमियत देने की अपील
  • दिल का दौरा बना संजय की मौत की वजह
  • श्रद्धांजलि में कई दिग्गज सितारों की मौजूदगी

मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। रविवार को उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें करिश्मा अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। इस मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

बहन मंधीरा कपूर ने तोड़ी चुप्पी, भावुक पोस्ट किया साझा

मंधीरा कपूर ने इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरे और संजय के बीच चार साल से बातचीत नहीं हुई थी। आपसी नोकझोंक और अहंकार ने रिश्ते में दूरी ला दी थी, लेकिन बचपन की यादें कभी नहीं मिटतीं।

रिश्तों को अहमियत देने की अपील

मंधीरा ने लिखा, “भैया अब नहीं हैं, यह सोचकर दिल टूट जाता है। मैं उन्हें आखिरी बार गले लगाने और अपने प्यार का इजहार करने के लिए सब कुछ देने को तैयार हूं। लोगों से आग्रह है कि रिश्तों को समय रहते संभाल लें।

पोलो मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा

12 जून को लंदन में पोलो खेलते वक्त संजय कपूर अचानक गिर पड़े थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
19 जून को अंतिम संस्कार, और 22 जून को श्रद्धांजलि सभा में कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading