केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला

डिप्टी सीएम बोले- राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच जारी, सपा अध्यक्ष को बयानबाजी से बचना चाहिए

  • प्रयागराज में डिप्टी सीएम ने साधा निशाना
  • अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच का जिक्र

प्रयागराज। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का परिवार राम द्रोहियों का परिवार है और उनके परिवार के हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हुए हैं।

केशव मौर्य ने कहा कि जैसी जिसकी मंशा होती है, वैसे ही उसके विचार होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अब तक अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन नहीं कर पाए हैं और लगातार विवादित बयान दे रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रकरण की जांच SIT कर रही है। मामले में FIR दर्ज हो चुकी है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अखिलेश यादव की बयानबाजी उचित नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि अगर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष इसी तरह बयान देते रहे तो रामभक्त और राष्ट्रभक्त इसका जवाब देंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को नुकसान उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button