अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 5 जून से 21 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी विकास खंडों में त्रि-दिवसीय जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया।
सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध
शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना और अटल पेंशन योजना शामिल रहीं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, ओडीओपी योजना और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी भी दी गई।
स्टॉलों पर पंजीकरण और लाभार्थियों का जुड़ाव
विभिन्न विभागों ने शिविरों में स्टॉल लगाए। यहां पात्र लोगों का पंजीकरण किया गया और उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। पंपलेट, पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों को लाभ से जोड़ने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
तीन विकास खंडों में शुभारंभ कार्यक्रम
विकास खंड कटेहरी में कार्यक्रम की शुरुआत विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने की।विकास खंड टांडा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया।विकास खंड भीटी में कटेहरी के विधायक धर्मराज निषाद ने कार्यक्रम की शुरुआत की।









