महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि, नेताओं ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़े नेताओं ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपिता ने हमें यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है।

देशभर में गांधी जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया जा रहा है।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *