
लखनऊ: शहर में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Lucknow Development Authority (एलडीए) जल्द ही 4 नए अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इनका निर्माण अगले 3 महीने में शुरू होने की संभावना है।
एलडीए ने इन परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं, जो एक महीने में फाइनल हो सकते हैं। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इन परियोजनाओं में कुल 1060 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत 70 लाख रुपये से लेकर 2.80 करोड़ रुपये तक होगी।
ऐशबाग में ‘ऐशबाग स्क्वॉयर’
ऐशबाग के मिल रोड पर Aishbagh Square बनाया जा रहा है।
- 27 मंजिला टॉवर
- 3BHK + स्टडी के 384 फ्लैट
- क्षेत्रफल: 1900 वर्गफीट
- कीमत: करीब 1.11 करोड़ रुपये
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल
गोमतीनगर विस्तार में ‘नर्मदा अपार्टमेंट’
Narmada Apartment प्रोजेक्ट में लग्जरी फ्लैट उपलब्ध होंगे।
- 3BHK + स्टडी के 312 फ्लैट + 12 पेंटहाउस
- क्षेत्रफल: 2100 से 4000 वर्गफीट
- कीमत: 1.40 करोड़ से 2.80 करोड़ रुपये
- 29 मंजिला इमारत
- लॉटरी प्रक्रिया पूरी








