लखनऊ जानकीपुरम: नशे में रेलवे ट्रैक पर लेटने से युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में शुक्रवार रात एक 22 वर्षीय युवक फुरकान की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार फुरकान शराब का आदी था और नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेट गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। मृतक फुरकान बालागंज स्थित तीन मंदिर के पास रहता था और पेशे से टेम्पो चालक था।

भाई मेराज ने बताया कि फुरकान जनवरी के पहले सप्ताह में काम की तलाश में मुंबई गया था और 15 जनवरी को लखनऊ लौटा था। इसके बाद वह छठा मील स्थित अपनी बुआ रेहाना के घर गया, जहां दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए निकला।

परिवार ने बताया कि फुरकान की शादी लगभग एक साल पहले रुखसार से हुई थी, जो फिलहाल मायके में रह रही हैं। जानकीपुरम थाने ने कहा कि परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली और मामले की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *