लखनऊ में किन्नर से शादी करने वाला युवक जेवर और नकदी लेकर फरार

लखनऊ। मदेयगंज इलाके में किन्नर सानिया उर्फ सनी ने अपने पति मारूफ पर धोखाधड़ी और चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि मारूफ ने उसके साथ रहकर उसके जेवर और करीब 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

सानिया ने कहा कि 21 जनवरी की सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि मारूफ ने दूसरी शादी कर ली है और जल्द ही विदेश भागने की तैयारी में है। दोपहर को जब सानिया घर लौटी, तो मारूफ गायब था।

सानिया ने आरोप लगाया कि मारूफ ने उसके घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के झाले, 250 ग्राम चांदी की पायल और अन्य कीमती सामान भी ले लिया। मारूफ पहले भी 7 अक्टूबर 2025 को इसी तरह फरार हो चुका था। उस समय थाना मदेयगंज में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में मारूफ ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था।

पीड़ित ने बताया कि मारूफ के परिवार के सदस्य उसकी जानकारी नहीं दे रहे और गाली-गलौज कर रहे हैं। थाना मदेयगंज पुलिस ने सानिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button