- म्युटेशन की फाइल पास करने के बदले मांगे थे 50 हजार रुपये
- वायरल वीडियो में कहा- “रकम ऊपर तक जाती है”
- नगर आयुक्त ने विभागीय जांच के आदेश दिए
लखनऊ। नगर निगम जोन-1 में तैनात बाबू मनोज कुमार आनंद पर म्युटेशन की फाइल पास कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने तत्काल प्रभाव से मनोज आनंद को मुख्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही, विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रथम दृष्टया दोषी, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
चीफ टैक्स एसेसमेंट ऑफिसर (CTAO) अशोक सिंह ने जोनल अफसर ओपी सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। प्रारंभिक जांच में बाबू दोषी पाए गए, जिसके बाद नगर आयुक्त को कार्रवाई की संस्तुति भेज दी गई।
महिला से भी मांगे रुपये, एक और जांच जारी
वहीं एक अन्य मामले में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर एक महिला से रुपये मांगने का आरोप भी सामने आया है, जिसकी जांच अभी चल रही है।
40 हजार में हुआ ‘डील’, वीडियो में स्वीकारोक्ति
रामपाल अधिकारी मार्ग की ऊषा और आशा दीक्षित के भवन का म्युटेशन प्रभाकर त्रिपाठी के नाम पर होना था। इसके लिए 19 जून को आवेदन किया गया। आरोप है कि बाबू ने 15 जुलाई को आवेदक को बुलाकर 50 हजार की मांग की। बाद में सौदा 40 हजार में तय हुआ। वायरल वीडियो में बाबू यह कहते सुनाई देता है, “भाई, रकम ऊपर तक जाती है, मैं अकेले नहीं रखता।








