लखनऊ में रोड एक्सीडेंट: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले युवक की मौत

लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले 27 वर्षीय रवीश मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवीश पटना के रेलवे टेंडर के लिए टिकट कराने चारबाग जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रवीश को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

रवीश इंद्रपुरी कॉलोनी भोलाखेड़ा कृष्णानगर के रहने वाले थे। उनके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं, पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं। बहन दृष्टि मिश्रा ने बताया कि रवीश दोस्त सूरज के साथ रेलवे टेंडर के सिलसिले में पटना जा रहे थे।

आलमबाग थाना के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने कहा कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *