अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत कुल 17 लोगों को आरोपी माना गया है। सूत्रों के अनुसार, इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना लगभग तय माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, SIT टीम एक बार फिर जांच के लिए अयोध्या पहुंच सकती है। जांच के दौरान दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिलने की बात भी सामने आई है, जिसे जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
SIT ने करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को भी चिह्नित किया है, जिनकी आर्थिक स्थिति में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदलाव देखने को मिला। इनमें चंपत राय के करीबी बताए जा रहे फूलकांत मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिनके पास तीन लग्जरी कारें होने की जानकारी सामने आई है, जिनकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क और लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं।









